बोर्ड परीक्षा ब्रेकिंग : मार्च के पहले सप्ताह से होंगी बोर्ड परीक्षाएं, 30 परसेंट सिलेबस में कटौती, माशिमं सचिव ने ये कहा… पढ़िए…

रायपुर. छतीसगढ़ में 10 वी 12 वी की बोर्ड परीक्षाएं मार्च से शुरू होंगी। परीक्षा व परीक्षा परिणाम समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इसके लिये दिसम्बर अंत तक वृस्तित समय सारणी जारी की जाएगी।
कोरोना के चलते निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। व प्रश्न पत्र भी इसी के आधार पर बनेंगे। प्रायोगिक परीक्षा के लिये भी समय सीमा तय की गई हैं। जिसके तहत 10 जनवरी से 31 जनवरी तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव विजय गोयल ने बताया ‘परीक्षा समिति की बैठक हुई है, जिसमें मार्च के प्रथम सप्ताह से 10 वी 12 वी की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया हैं।

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!