Fenugreek/Methi leaves benefits : डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण मेथी की पत्तियां, जानें सर्दियों में खाने के कई फायदे…

सर्दियों के मौसम में हर तरफ हरी साग- सब्जियां दिखाई देने लगती हैं. इनमें सबसे ज्यादा फायदेमंद मेथी की पत्ती मानी जाती है. इस मौसम में लगभग हर घर में मेथी की पत्तियों का किसी ना किसी तरह इस्तेमाल होता है. कुछ लोग आलू मेथी की सब्जी बनाकर खाते हैं तो कुछ लोगों को मेथी का पराठा पसंद होता है, वहीं कुछ लोग इसका साग भी खाते हैं. मेथी के बीज की तरह ही उसकी पत्ती भी बहुत फायदेमंद (Fenugreek leaves benefit) हैं. आइए जानते हैं कि मेथी की पत्तियां शरीर को किस तरह से फायदा पहुंचाती हैं.

 



डायबिटीज में फायदेमंद – मेथी की पत्तियां टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज दोनों में बहुत फायदा पहुंचाती है. मेथी शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाती है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत जरूरी है. इसमें मौजूद फाइबर से पाचन क्रिया धीरे होती है जिसकी वजह से बॉडी में शुगर का अवशोषण जल्दी नहीं होता है. डायबिटीज के मरीजों को मेथी की सब्जी जरूर खानी चाहिए.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

कोलेस्ट्रॉल कम करती है – मेथी की पत्तियां कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करती हैं और लिवर में कोलेस्ट्रॉल बनने से रोकती हैं. ये डायबिटीज के साथ एथेरोस्क्लेरोसिस के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद है. कुछ स्टडी के अनुसार, मेथी शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने का काम करती हैं.

पाचन सुधारती है मेथी – मेथी की पत्तियों में फाइबर के साथ एंटीऑक्सिडेंट गुण भी पाए जाते हैं जो पाचनक्रिया को बेहतर बनाते हैं. जिन लोगों को अक्सर पेट की दिक्कत रहती है, उन्हें अपनी डाइट में मेथी साग जरूर शामिल करना चाहिए. मेथी पत्ते की चाय कब्ज, अपच और पेट दर्द की दिक्कत दूर करती है. इसके अलावा, ये आंतों की सूजन और पेट के अल्सर में भी बहुत फायदेमंद है. मेथी की पत्तियों को खाने से एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन बढ़ाती है – मेथी पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का उत्पादन बढ़ाने का काम करती है. मेथी में फुरोस्टेनॉलिक सैपोनिन (furostanolic saponins) होता है, जो  टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए जाना जाता है. कई स्टडीज में इस बात का पता चला है कि मेथी यौन इच्छा को भी बढ़ाती है.

इंफ्लेमेशन कम करती है – मेथी शरीर में इंफ्लेमेशन के स्तर को कम करती है. ये पुरानी खांसी, फोड़े, ब्रोंकाइटिस और एक्जिमा सहित त्वचा की कई बीमारियों से लड़ने में भी मदद करती है.

नोट – यहां लिखी गई जानकारी और सलाह सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए दी गई है. इन उपायों को अपनाने के पहले आप किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

Leave a Reply

error: Content is protected !!