ये है भारत की सबसे सस्ती बाइक, कीमत महज 53 हजार रुपए, माइलेज के मामले में भी है बेहतर…

नई दिल्ली. देश में बाइक्स की कीमत लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय में आप बाइक खरीदने की सोच रहे है और आपका बजट कम है तो वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प की बाइक हीरो HF डीलक्स आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 52,700 रुपये है।

 



हीरो मोटोकॉर्प ने HF डीलक्स के साथ BS6 मानकों वाला 97.2 सीसी एयर-कूल्ड 4-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है। ये इंजन 8000 rpm पर 8.24 bhp ताकत और 5000 rpm पर 8.05 Nm पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी ने बाइक के इंजन को 4-स्पीड ट्रांसमिशन दिया है। इस मोटरसाइकिल को एक लीटर पेट्रोल में 83 किमी तक चलाया जा सकता है। बता दें कि दिल्ली में इस बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 52,700 रुपये है जो ऑल Fi-i3S के लिए 63,400 रुपये तक जाती है। बाइक के ड्रम ब्रेक अलॉय व्हील मॉडल की कीमत 53,700 रुपये है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान बनाहिल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

सस्ती और तगड़े माइलेज वाली बाइक
सेल्फ स्टार्ट मॉडल की कीमत 61,900 रुपये है जो ब्लैक वेरिएंट मॉडल के लिए 62,500 रुपये हो जाती है। हीरो HF डीलक्स के अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक हाइड्रॉलिक सस्पेंशन मिला है, वहीं इसका पिछला हिस्सा रियर स्वंग आर्म के साथ 2-स्टेप अडजस्टेबल सस्पेंशन के साथ आता है। बाइक के अगले पहिये को 130 मिमी ड्रम ब्रेक और पिछले पहिये में भी 130 मिमी ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। ये ब्रेकिंग सिस्टम सीबीएस यानी कंबाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है। तो अगर आप सस्ती और तगड़े माइलेज वाली बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये आपके लिए बेहतरीन विकल्प बनने वाली है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 1 करोड़ रुपए के विकास कार्य की मिली स्वीकृति, विकास को मिली नई रफ्तार

Related posts:

error: Content is protected !!