बुढ़ापे में नहीं रहेगी पैसों की टेंशन, रोजाना 20 रुपए की बचत आपको बनाएगा करोड़पति, जानें कैसे

नई दिल्लीः कोरोना महामारी के चलते हर तबके के लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा है। भविष्य में इस तरह की परेशानी न हो इसके लिए आज हर कोई निवेश करने की सोच रहा है। यदि आप भी निवेश करने की सोच रहे है तो चलिए हम आपकों एक ऐसे निवेश के बारे में बताते है, जिसके जरिए आप करोड़पति बन सकते है।

 



अगर कोई 20 साल का युवा हर रोज 20 रुपये बचाता है, महीने भर ये राशि 600 रुपये हो जाएगी। उसके बाद इसे राशि को म्यूचुअल फंड में SIP करें। निवेश को 40 साल तक जारी रखना होगा। यानी 40 साल तक (480 महीने) हर महीने 600 रुपये निवेश करना होगा। इस निवेश पर औसतन 15 फीसदी सालाना रिटर्न के हिसाब से 40 साल के बाद आपको कुल 1।88 करोड़ रुपये मिलेगा। इस 40 साल के दौरान आपको महज 2,88,00 रुपये निवेश करना होगा। वहीं अगर 600 रुपये महीने की SIP पर 20 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो 40 साल के बाद कुल 10।21 करोड़ रुपये जमा हो जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

12% रिटर्न मिलने पर भी लक्ष्य तक पहुंचना संभव
इसके अलावा अगर 20 साल का युवा हर रोज 30 रुपये बचाता है, जो महीने में 900 रुपये हो जाते हैं। इस रकम को SIP के जरिए किसी भी डायवर्सिफाइड म्यूचुअल फंड में निवेश करता है तो इस निवेश पर 40 साल के बाद महज सालाना 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 1।07 करोड़ रुपये मिलेगा। इस दौरान 4,32,000 रुपये का निवेश करना होगा। बता दें कि लॉन्ग टर्म निवेश में कंपाउंडिंग यानी चक्रवृद्धि ब्‍याज छोटे निवेश को काफी बड़ा बना देता है। कहीं भी निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें। म्यूचुअल फंड में भी निवेश पर जोखिम होता है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!