कप्तानी से हटने के बाद वनडे-टी20 में और ज्यादा खतरनाक हो जाएंगे विराट कोहली: गौतम गंभीर

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर  को लगता है कि वनडे कप्तानी से मुक्त होने के बाद विराट कोहली सीमित ओवरों के क्रिकेट में और भी खतरनाक बल्लेबाज बन सकते हैं। फिलहाल कोहली पिछले दो सालों से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार 2019 में शतक लगाया था।

 



गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स शो फॉलो द ब्लूज पर एक बातचीत के दौरान कहा, “भारत कोहली को शानदार प्रदर्शन करते हुए देखेगा, चाहे वो कप्तान हो या नहीं। रेड-बॉल क्रिकेट में रोहित शर्मा भी वही करते नजर आएंगे। कप्तान से मुक्त होने के बाद कोहली सफेद गेंद वाले क्रिकेट में और अधिक खतरनाक हो सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

उन्होंने आगे कहा, मुझे यकीन है कि वह भारत को गौरवान्वित करेंगे, वह सफेद गेंद वाले क्रिकेट या लाल गेंद वाले क्रिकेट में रन बनाते रहेंगे। साथ ही, दो अलग-अलग कप्तान होने से टीम के लिए और बेहतर हो सकेगा।”
गंभीर ने आगे कहा कि सीमित ओवरों की कप्तान से मुक्त होने बावजूद कोहली उसी तेजी के साथ खेलेंगे, उनमें कोई कमी नहीं आएगी।
उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि भारत विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखेगा, चाहे वो रेड बॉल क्रिकेट हो या सीमित ओवर फॉर्मेट क्रिकेट। साथ ही, उसने जिस तरह का जुनून इतने लंबे समय तक दिखाया है, आप विराट कोहली से वही देखेंगे, चाहे वो कप्तान हों या नहीं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!