मिस यूनिवर्स हरनाज संधू हुई क्वारंटाइन, ओमिक्रान की जांच के लिए लिया गया सैंपल

मुंबई. मिस यूनिवर्स-2021 का खिताब जीतने वाली चंडीगढ़ की हरनाज कौर संधू इजरायल से भारत लौट आई। वहीं अब कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उन्हें क्वारंटाइन पर भेजा गया हैं। एयरपोर्ट से ही होटल भेज दिया गया। नए वेरिएंट की जांच के लिए सैंपल लिया गया है।

 



आपको बता दें कि मिस यूनिवर्स हरनाज संधू बुधवार को इजराइल से मुंबई पहुंची थीं। कोरोना महामारी और ओमिक्रोन वैरिएंट के खतरे के चलते उन्हें मुंबई में सात दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया है। कोरोना नियमों के तहत अब स्वास्थ्य विभाग ने उनके सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कलेक्टर जयश्री जैन से की मुलाकात, नगर के विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा...

हरनाज कौर संधू शहर के पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज फार ग‌र्ल्स सेक्टर-42 से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय से एमए कर रही हैं। क्वारंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद हरनाज प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात करेंगी। उसके बाद ही हरनाज का शहर आने का प्लान है। हालांकि हरनाज किस तारीख को शहर आएगी, अभी तक इसकी जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, रायपुर के मंडप्पम में होगा 'राज्य स्तरीय सम्मान समारोह', शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेगा सम्मान... देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!