Marvel फैन्स के लिए खुशखबरी, TVS लाई Spider Man, Thor थीम वाले स्कूटर…

टीवीएस मोटर (TVS Motor Company) ने Marvel के फैन्स के लिए शानदार स्कूटर लॉन्च किए हैं. उसके ये स्कूटर मार्वल के कॉमिक कैरेक्टर Spider Man और Thor पर बेस्ड हैं.

 



होंगे Super Squad Edition का हिस्सा
TVS NTorq 125cc स्कूटर के कई वैरिएंट पहले से मार्केट में हैं. इन्हीं में से एक है Super Squad Edition. कंपनी ने Marvel के कॉमिक कैरेक्टर के आधार पर इस वैरिएंट के स्कूटर की कलर थीम डिजाइन की है. इसमें कैप्टन अमेरिका (Captain America) और ब्लैक पैंथर (Black Panther) पर बेस्ड स्कूटर पहले से शामिल हैं. अब स्पाइडरमैन और थॉर की थीम वाले स्कूटर भी इस वैरिएंट का हिस्सा होंगे.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

इन फीचरों से लैस हैं ये स्कूटर
कॉमिक कैरेक्टर पर बेस्ड इन स्कूटर को लॉन्च करने के लिए कंपनी ने डिज्नी इंडिया के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट किया है. इस वैरिएंट का पहला स्कूटर 2020 में लॉन्च हुआ था. कंपनी के Super Squad Edition वाले NTorq 125 स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन असिस्ट, कॉलर आईडी और पार्किंग लोकेशन असिस्ट जैसे कई नए जमाने के फीचर्स उपलब्ध हैं.
वहीं इन स्कूटर में 124.8cc का इंजन है जो 6.9 kW की मैक्सिमम पावर और 10.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. बीएस-6 कंप्लायंट ये स्कूटर 5.8 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आता है. साथ ही इसमें डायमंड कट व्हील और डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Super Squad Edition की प्राइस
यूं तो TVS NTorq 125 के बेसिक मॉडल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 73,270 रुपये से शुरू होती है. वहीं सुपर स्क्वैड एडिशन की प्राइस 83,825 रुपये से शुरू होती है. कंपनी का ये स्कूटर काफी स्पोर्टी है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!