बच्चों को लगेंगे Covovax वैक्सीन, WHO ने दी इमरजेंसी मंजूरी

नयी दिल्ली: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा बच्चों के लिए ‘कोवोवैक्स’ टीके को आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने की शुक्रवार को सराहना की और इसे कोविड ​​-19 के खिलाफ लड़ाई में ‘ एक और मील का पत्थर’ बताया।

 



डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को कोवोवैक्स को आपातकालीन उपयोग के लिए नौवें कोविड-19 टीके के रूप में सूचीबद्ध किया। उसका लक्ष्य है कि कम आय वाले देशों में टीके तक पहुंच बढ़े।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

एसआईआई इस टीके का उत्पादन नोवावैक्स के लाइसेंस के तहत करेगा।

घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए पूनावाला ने कहा, “ कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक और मील का पत्थर। डब्ल्यूएचओ ने कोवोवैक्स को आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। इसने शानदार सुरक्षा और प्रभावकारिता का प्रदर्शन किया है। आपके सभी सहयोग का शुक्रिया। ”

उन्होंने ट्वीट को नोवावैक्स, डब्ल्यूएचओ, गावी, वैक्सीन अलांयस, उसके सीईओ सेठ बर्कले और गेट्स फाउंडेशन को टैग किया है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

इस हफ्ते की शुरुआत में, पूनावाला ने कहा था कि एसआईआई अगले छह महीनों में बच्चों के लिए कोविड टीके“कोवोवैक्स’ को शुरू करने की योजना बना रहा है।

error: Content is protected !!