Bigg Boss 15 से इस सदस्य का कटा पत्ता, सलमान खान ने दिखाया बाहर का रास्ता

मुंबई। ‘बिग बॉस 15’ का हर एपिसोड जितना धमाकेदार होता है, उससे कई ज्यादा धमाकेदार इसका ‘वीकेंड का वार’  होता है। फैंस वीकेंड एपिसोड में सलमान खान  के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं और जानना चाहते हैं कि किस सदस्य को उसकी गलतियों के लिए शो के होस्ट लताड़ लगा रहे हैं।
इसके साथ ही किस सदस्य का घर से पत्ता कटेगा ये जानने के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड नजर आते हैं। वहीं, इस हफ्ते कौन घर से बाहर होने जा रहा है, इसका खुलासा भी हो चुका है।



ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो, ‘बिग बॉस 15’ से इस हफ्ते राखी सावंत के पति रितेश (Ritesh) का पत्ता साफ होने जा रहा है। बिग बॉस 15 से जुड़ी सभी अपडेट देने वाले ट्विटर हैंडल ‘द खबरी’ ने अपने लेटेस्ट ट्वीट के जरिए इस हफ्ते होने वाले एलिमिनेशन की अपडेट दी है। द खबरी ने ट्वीट करते हुए बताया है कि इस हफ्ते रितेश घर से बाहर हो गए हैं।
इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान आ1ने रितेश को पत्नी राखी सावंत के साथ गलत बर्ताव के लिए जमकर लताड़ा है। साथ ही होस्ट अभिजीत बिचुकले की भी क्लास लगाते नजर आए हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 54 करोड़ की लागत से टेमर से छपोरा तक बनने वाली सड़क का छग विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया भूमिपूजन, टेमर सरपंच चन्द्र कुमार सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, लोगों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि अभिजीत ने देवोलीना को टास्क के दौरान एक ऑफर दिया था। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें सामान लाकर दूंगा और तुम मुझे बदले में ‘पप्पी’ देना। कंटेस्टेंट के इस स्टेटमेंट ने घर में भी खूब बवाल मचाया था। साथ ही सलमान खान भी इस मुद्दे को वीकेंड का वार में उठाते हुए अभिजीत की क्लास लगाते नजर आए हैं। वहीं, रितेश वाकई घर से बाहर होंगे या नहीं इसका खुलासा रविवार के एपिसोड में हो जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे श्याम सुंदर अग्रवाल, उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

error: Content is protected !!