टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर इस हॉट गर्ल को कर रहे हैं डेट, जानिए कौन है वो खिलाड़ी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस बात का अंदाजा मीडिया रिपोर्ट्स से लगाया जा सकता है। लेकिन इन सबके बीच भारतीय टीम के एक प्लेयर के लव अफेयर को लेकर चर्चा जोरों पर है। हालांकि अभी इस प्लेयर ने अभी तक अपने प्यार को लेकर अधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कौन हैं वो प्लेयर जिनके प्यार की चर्चा जोरों पर है।



दरअसल हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के प्लेयर ईशान किशन और अदिति हुंडिया की। 22 साल के ईशान किशन को अक्सर 23 साल की मॉडल अदिति हुंडिया के साथ तस्वीरें क्लिक करते हुए देखा गया है। कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अदिति ईशान की गर्लफ्रेंड हैं। ईशान किशन के साथ अदिति की तस्वीरें दो साल पहले उनके जन्मदिन पर काफी वायरल हुई थीं। अदिति को मुंबई इंडियंस टीम के कुछ मैचों में भी ईशान किशन को सपोर्ट करते हुए देखा गया था।

इसे भी पढ़े -  Dabhara News : 2 सितंबर को निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच एवं निदान शिविर आयोजित, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल द्वारा कराया जा रहा आयोजन

अदिति हुंडिया साल 2017 में फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और 2018 में मिस सुपरनेशनल इंडिया अवॉर्ड जीत चुकी हैं। अदिति ने इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर सेंट जेवियर्स कॉलेज में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है। अदिति पेशे से एक मॉडल हैं, जो उनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए फोटो से भी पता चलता है। अदिति एक मॉडल हैं और इसी कारण वह अपनी स्टाइलिश लुक के लिए चर्चा में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए फोटो अदिति के ग्लैमरस होने का कहानी बयां करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ अभियान' में गूंजा संकल्प, सक्ती में चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दिलाई शपथ

अब तक ईशान किशन ने अपने रिश्ते पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन मैदान पर भारतीय क्रिकेटर की उपलब्धियों के बारे में अदिति हंडिया के पोस्ट ने उनके कनेक्शन की लगभग पुष्टि कर दी है। जब किशन ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय कैप हासिल की, अदिति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैप समारोह का वीडियो शेयर किया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बन्धन बैंक सक्ती शाखा ने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में मनाया 10वां स्थापना दिवस

Related posts:

error: Content is protected !!