शतक के बावजूद राजस्‍थान को हार से नहीं बचा पाए ये खिलाड़ी…, कर्नाटक ने बनाई QF में जगह…

विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy 2021-22) के प्री-क्‍वार्टरफाइनल मुकाबले में राजस्‍थान की टीम (Karnataka vs Rajasthan) को कर्नाटक से करारी शिकस्‍त झेलनी पड़ी. दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने शतक जड़ राजस्‍थान को बेहद खराब स्थिति से निकालने का प्रयास जरूर किया लेकिन कर्नाटक की शानदार गेंदबाजी के बाद बेजोड़ बल्‍लेबाजी ने राजस्‍थान को चारो खाने चित कर दिया. कर्नाटक को अब क्‍वार्टरफाइनल में तमिलनाडु का मुकाबला करना है.



कर्नाटक ने टॉस जीतकर राजस्‍थान को पहले बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया. यह फैसला टीम के लिए शानदार साबित हुआ क्‍योंकि उनके गेंदबाजों ने महज 19 रन पर ही राजस्‍थान की आधी टीम में पवेलियन भेज दिया था. नंबर-4 पर बल्‍लेबाजी करने आए दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने समर्पित जोशी के साथ पारी को आगे बढ़ाया. दोनों के बीच शतकीय साझेदारी बने. साथ मिलकर 116 रन जोड़ने के बाद 30वें ओवर में जोशी आउट हो गए. यहां से राजस्‍थान की टीम संभल नहीं पाई और 199 रन पर ऑलआउट हो गई. कर्नाटक के विजय कुमार व्‍यस्‍क को चार विकेट मिले. कृष्‍णप्‍पा गौतम ने भी दो विकेट निकाले.

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

200 रन के आसान लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान कर्नाटक को देवदत्‍त पडीक्‍कल 4(24) के रूप में पहला झटका सस्‍ते में लगा. यहां से रवि कुमार समर्थ 54(65) ने नंबर-3 पर खेलने आए कृष्णमूर्ति सिद्धार्थ 85* (120) के साथ अहम साझेदारी बनाई. 100 रन पर दूसरा विकेट गंवाने के बावजूद कर्नाटक को खास फर्क नहीं पड़ा. नंबर-4 पर खेलने आए कप्‍तान मनीष पांडे ने 53 गेंद पर 52 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई.

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

error: Content is protected !!