क्‍लीन बोल्‍ड होने के बावजूद खेलता रहा बल्‍लेबाज, मैदान में हुई अनोखी घटना

ऑस्‍ट्रेलिया की महिला नेशनल क्रिकेट लीग  के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला. महिला बल्‍लेबाज क्‍लीन बोल्‍ड हो गई. इसके बावजूद भी मैच ऐसे ही आगे चलता रहा. आपको लग रहा होगा जरूर यह नोबॉल होगी, जिसके चलते उसे नॉटआउट नहीं दिया गया. हम बता दें कि इस मामले में ऐसा कुछ भी नहीं था. बल्‍लेबाज इस गेंद पर शॉट लगाने से मिस कर गई और गेंद विकेट से जा टकराई. विकेटकीपर भी वहीं मौजूद था लेकिन उसे भी इस बात का अहसान नहीं हुआ कि गेंद और स्‍टंप के बीच में किसी प्रकार का संपर्क हुआ है.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'मोर गांव की बेटी, मोर स्वाभिमान योजना' के तहत सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अनुकरणीय पहल, गांव में विवाह हो रही बेटियों को 31-31 सौ रुपये की भेंट

ऐसे में अब सवाल उठता है कि विकेटकीपर को कैसे यह पता नहीं चला होगा कि गेंद विकेट पर लगी है या नहीं. दरअसल, मैच इस ओवर में गेंदबाजी के दौरान विकेटकीपर आगे खड़ी थी. उसे ऐसा अहसास हुआ कि गेंद नहीं बल्कि उनके ग्‍लव्‍स से छूने के बाद स्‍टंप गिर गए हैं. उन्‍होंने भी आउट की अपील नहीं की. रिप्‍ले देखने पर पता चला कि ग्‍लव्‍स नहीं बल्कि गेंद के छूने से स्‍टंप गिरे थे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'मोर गांव की बेटी, मोर स्वाभिमान योजना' के तहत सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अनुकरणीय पहल, गांव में विवाह हो रही बेटियों को 31-31 सौ रुपये की भेंट

किसी ने भी इसे लेकर अपील नहीं की. क्रिकेट का नियम यह कहता है कि अगर इस तरह की स्थिति में कोई आउट की अपील नहीं करता है तो बल्‍लेबाज आउट नहीं माना जाएगा. लिहाजा मैच आगे चलता रहा है और बल्‍लेबाज को जीवनदान मिल गया.

error: Content is protected !!