छत्तीसगढ़ : आए दिन बच्चों के साथ बदसलूकी करती थी हॉस्टल की वॉर्डन, छात्रों की शिकायत पर कलेक्टर ने लिया ये एक्शन…

अंबिकापुर. अंबिकापुर कलेक्टर जनदर्शन के बीच टीसीपीसी पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास की सैकड़ों छात्राओं ने अधीक्षिका अनीता के खिलाफ बदसलूकी और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाकर शिकायत की। जिसके बाद कलेक्टर सभा कक्ष में माहौल गरमा गया। उधर, छात्राओं की शिकायत को कलेक्टर ने भी गंभीरता से लेते हुए अधीक्षिका को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

 



दरअसल, छात्राओं के मुताबिक अंबिकापुर शहर के बनारस रोड स्थित शासकीय टीसीपीसी पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में अव्यवस्था का आलम है। छात्राओं ने ये भी शिकायत की कि उन्हें छात्रावास में गुणवत्ताहीन खाना दिया जाता है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि जब तक प्री मैट्रिक छात्राएं कलेक्टर से शिकायत कर वापस छात्रावास पहुंचती, उससे पहले ही कलेक्टर ने छात्रावास की अधीक्षिका अनीता को हटाने का निर्देश जारी कर दिया। साथ ही अनीता की जगह पर नई अधीक्षिका की भी पदस्थापना की गई है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!