छत्तीसगढ़ में बढ़े कोरोना मरीज, प्रदेश में दो संक्रमितों की मौत, रायगढ़ और जांजगीर-चाम्पा जिले में मिले सबसे ज्यादा नए केस… जानिए…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेश भर में 69 नए मरीज मिले हैं। राजधानी रायपुर में 13 नए मरीज मिले हैं। इधर, रायगढ़ और जांजगीर-चाम्पा जिले में सबसे ज्यादा 14-14 मरीजों की पहचान हुई है।

 



आपको बता दें कि रायगढ़ में तेजी से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। वहीं रायपुर में भी आंकड़ों में आज बढ़ोतरी हुई। बिलासपुर-9 और दुर्ग में 7 नए मरीज मिले हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

दूसरी ओर आज प्रदेश में दो संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, दुर्ग और कोरबा में 1-1 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 393 हो गई है। आज 19 मरीज स्वस्थ हुए।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Child Death : सांप के डसने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

Related posts:

error: Content is protected !!