अमरनाथ खुद ’83’ में बतौर अभिनेता कर रहे हैं काम… जानें किसका रोल निभा रहे ‘जिमी पा’…

भारतीय क्रिकेट के लिए 1983 विश्व कप की जीत सबसे बड़ी है. लॉर्ड्स के मैदान पर कपिल देव को विश्व कप ट्रॉफी के साथ देखना एक ऐतिहासिक पल रहा. भारतीय फैंस के लिए इस मौके को दोबारा याद दिलाने के लिए एक फिल्म आ रही है, ’83’. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, हार्डी संधू, एमी वर्क, साकिब सलीम, जतिन सरना जैसे कई सितारे मौजूद हैं.

 



इन सितारों के बीच कुछ ऐसे भी नाम हैं, जो सबको चौंका सकत हैं. इस फिल्म में दो ऐसे किरदार हैं जिनका रोल उनके अपने बेटे ही कर रहै हैं. अपने ‘स्वैग’ के लिए पहचाने जाने वाले संदीप पाटिल का रोल उनके बेटे चिराग पाटिल खुद कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

इनके अलावा इस फिल्म में एक और चौंकाने वाला नाम है. ’83’ की स्टारकास्ट और 1983 की विश्व कप टीम के साथ हुए खास इंटरव्यू में मोहिंदर अमरनाथ ने खुलासा किया कि वो भी इस फिल्म में अपने पिता लाला अमरनाथ का रोल निभा रहे हैं.

इस फिल्म के दो किरदारों को उनके अपने बेटे ही निभा रहे हैं. चिराग पाटिल के साथ मोहिंदर अमरनाथ भी ’83’ फिल्म में अपने पिता का किरदार निभा रहे हैं. मोहिंदर अरनाथ बताते हैं कि यह उनके लिए एक मुश्किल काम था. अपने पिता के रोल को निभाना एक बड़ी जिम्मेदारी थी.

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

लाला अमरनाथ भारतीय क्रिकेट की शुरुआत एक सितारे की तरह थे. मोहिदंर अमरनाथ बताते हैं कि जब कबीर ने उन्हें यह रोल ऑफर किया तब उन्हें विश्वास नहीं हुआ और पहले शूट में वह काफी नर्वस थे.
इस फिल्म में मोहिंदर अमरनाथ का रोल मशहूर एक्टर साकिब सलीम निभा रहे हैं. मोहिंदर अमरनाथ ने भारतीय टीम को इस विश्व कप में सेमीफाइनल और फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर जीत दिलाने में मदद की थी. जिमी पा के नाम मशहूर मोहिंदर अमरनाथ सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए थे.

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!