कोरोना वैक्सीन की 4 डोज लगवा चुकी महिला संक्रमित, एयरपोर्ट पर रैपिड टेस्ट की जांच में निकली पॉजिटिव…

इंदौर (मप्र). इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को त्वरित जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई 44 वर्षीय एक महिला को एअर इंडिया की इंदौर-दुबई उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया। इसके बाद दुबई निवासी इस महिला को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। खास बात यह है कि यह महिला दो अलग-अलग कोविड-19 रोधी टीकों की कुल चार खुराक पहले ही ले चुकी है।

 



स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका कौरव ने कहा है, ‘इंदौर-दुबई की साप्ताहिक उड़ान के हर यात्री की स्थानीय हवाई अड्डे पर रैपिड आरटी-पीसीआर जांच की जाती है। इस तय प्रक्रिया के मुताबिक आज (बुधवार) को 89 यात्रियों की जांच की गई और इनमें शामिल 44 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित मिली।’
उन्होंने बताया कि संक्रमित महिला दुबई की रहने वाली है और नजदीकी कस्बे महू में अपने देवर की शादी में शामिल होने 12 दिन पहले भारत आई थी। कौरव ने कहा, ‘‘इस महिला ने जनवरी से अगस्त के बीच सिनोफार्म और फाइजर के कोविड-रोधी टीकों की दो-दो खुराक सिलसिलेवार तौर पर ली थीं।’’

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

उन्होंने बताया कि स्थानीय हवाई अड्डे पर त्वरित आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमित मिली महिला को फिलहाल महामारी के लक्षण नहीं हैं, लेकिन उसने हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य विभाग के दल को बताया कि उसे चार दिन पहले सर्दी-खांसी की समस्या थी। कौरव ने कहा कि संक्रमित महिला को इंदौर के शासकीय मनोरमा राजे टीबी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

इससे पहले, 26 वर्षीय एक पुरुष को 15 सितंबर को, 68 वर्षीय महिला को 13 अक्टूबर को और 72 वर्षीय एक महिला को 27 अक्टूबर को एअर इंडिया की हर बुधवार चलने वाली इंदौर-दुबई उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया था क्योंकि ये यात्री स्थानीय हवाई अड्डे पर त्वरित जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!