कोरोना के दौरान की ये गलती तो स्‍टेशनों पर नहीं मिलेगी एंट्री, छूट सकती है ट्रेन…

देश में कोरोन का कहर एक बार तेजी से फैल रहा है। इसी कारण देश में केंद्र सरकार और राज्‍य सरकार द्वारा कोविड गाइड लाइन को लेकर निर्देश जारी किया जा रहा है। सरकारें कोरोना एतिहात के लिए आवश्‍यक कदम भी उठा रही हैं। संक्रमण को रोकने के ल‍िए राज्‍य सरकारों ने सख्‍ती के साथ तमाम तरह की पाबंद‍ियां लगा दी हैं। इसी तरह भारतीय रेलवे (Indian Railways IRCTC) ने भी कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर नियम जारी किया है। अगर आप भी सफर करने की सोच रहे हैं या फिर सफर करने जा रहे हैं तो इन बातों को जरुर जानना चाहिए, नहीं तो आपकी ट्रेन भी छूट सकती है।

 



रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोविड गाइडलाइन को लेकर सभी जोन के अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। उन्‍होंने सभी लोगों से जो कोरोना महामारी के दौरान रेलवे से सफर कर रहे हैं या फिर रेलवे स्‍टेशन पर हैं, उनसे कोविड प्रोटोकाल का पालन करने को कहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, जीएम और डीआरएम के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की वर्चुअल समीक्षा की है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

रेल मंत्री ने विभिन्न रेलवे जोनों और मंडलों के वरिष्ठ अधिकारियों को आम लोगों के लिए रेलवे अस्पतालों और बुनियादी स्वास्थ्य व्‍यवस्‍थाओं को लेकर निर्देश भी जारी किया गया है। बैठक में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ वीके त्रिपाठी, बोर्ड के सदस्य, रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सभी क्षेत्रीय रेलवे / सार्वजनिक उपक्रमों के महाप्रबंधकों (जीएम) और मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) आदि बैठक में शामिल रहें।

मास्‍क बिना नहीं मिलेगी एंट्री
रेलवे की ओर से सख्‍त निर्देश जारी किया गया है कि बिना मास्‍क के किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी। रेलवे के कोव‍िड प्रोटोकॉल के तहत हर यात्री का मास्‍क लगाना जरूरी है। हालाकि कोरोना के केस कम होने पर इसमें थोड़ी ढील दी गई थी, लेकिन अब इसे फिर से अनिवार्य कर दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

ब‍िना वैक्‍सीन यात्रा नहीं
वहीं तेजी से फैल रहे संक्रमण को लेकर साउथर्न रेलवे ने यात्रियों पर पाबंदियां लगाई है। यहां जो यात्री लोकल में यात्रा कर रहे हैं, उन्‍हें वैक्‍सीन की दोनों डोज लगना अनिवार्य है। इसके अलावा इन ट्रेनों में आधी क्षमता के साथ ही चलाया जा रहा है। वैक्‍सीन का सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य है।

क्‍या की गई है व्‍यवस्‍था
रेलवे की ओर से यात्रियों को सतर्क किया जा रहा है कि मास्क हमेशा लगाकर रखने, बार- बार हाथ धोने की क्रिया करते रहने आदि की सलाह दी जा रही है। सफाई को लेकर रेलवे स्‍टेशनों पर अधिक से अधिक सफाईकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही यात्रियों को बार बार हाथ सैनेटाइज करने व सोशल डिस्‍टेसिंग बनाए रखने की सलाह दी गई है। इसके अलावा लोगों की अधिक भीड़ न जुटे इसके लिए भी स्‍टॉप के कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

रेलवे स्‍टेशन पर कोरोना का टीका लगवने व कोरोना जांच की भी व्‍यवस्‍था की गई है। दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन की आपूर्ति, जिओलाइट स्टॉक और अन्य आवश्यक चिकित्सा सहायता और वेंटिलेटर, तरल चिकित्सा ऑक्सीजन टैंक और अन्य उपकरण जो COVID उपचार में महत्वपूर्ण हैं की भी कई स्‍टेशनों पर व्‍यवस्‍था की गई है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!