सोशल मीडिया पर पत्नी की अश्लील तस्वीरें पोस्ट करता था पति, वजह सुनहर पुलिस भी रह गई हैरान… पढ़िए…

मप्र के हरदा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां पुलिस ने एक शख्स को महिला की तस्वीरों को एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी कोई नहीं, बल्कि पीड़िता महिला का ही पति निकला, जो नाम बदलकर इस घिनौनी हरकत को अंजाम दे रहा था।

 



इस मामले में थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि टिमरनी थाने में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई युवक उसकी तस्वीरों को एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जानकारी जुटाई और आरोपी को पकड़ लिया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

आरोपी फिरोज ने बताया कि उसने सोनू सी नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो शेयर की थी। आरोपी युवक सिराली निभा निवासी फिरोज खान, शिकायतकर्ता महिला का पति है. महिला का अपने पति फिरोज से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते महिला महायज्ञ में रह रही है। पुलिस ने आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!