Chest Congestion : क्यों सीने में जमता है बलग़म, इस तरीकों से पाएं छुटकारा…

क्या लगातार खांसी ने आपकी नींद उड़ा दी है ? तो इसका मतलब आपके सीने में बलग़म जमा हो सकता है। सीने में बलग़म का जमना आम समस्या है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं- जैसे- अस्थमा, इंफेक्शन, एलर्जी आदि। इसके लक्षण ऐसे हो सकते हैं…

 



– लगातार खांसी होना
– सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ
– कमज़ोरी, शीरीर में दर्द और सिर दर्द

नाक का बंद होना

गले में ख़राश

सीने में जमे बलग़म से ऐसे पाएं छुटकारा
डाइट का ध्यान रखें और ज़्यादा देर न बैठे रहें
सीने में जमें कफ की वजह का असर आपके शरीर और दिमाग़ की सेहत पर भी पड़ता है, इसलिए इम्यूनिटी को बढ़ावा देने के लिए संतुलित आहार लें। इस वक्त शारीरिक गतिविधी बनाए रखना मुश्किल लग सकता है, हालांकी, रोज़ाना हल्का व्यायाम करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे सीने में जमा कफ कम होता है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

आराम करें और फ्लूएड्स न भूलें
जब आप फ्लू या कंजेशन से जूझ रहे होते हैं, तो मरीज़ को ज़्यादा से ज़्यादा तरल पदार्थ के सेवन की सलाह दी जाती है। शरीर को हाइड्रेट रखने के अलावा, तरल चीज़ों का सेवन भी बलग़म को ढीला करने में मदद करता है। ध्यान रखें कि इस दौरान ठंडा, शराब या फिर कैफीन युक्त चीज़ों का सेवन न करें।

ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल
ठंडी और रूखी हवा सीने में जमे कफ को बढ़ाने का काम कर सकती है। इसलिए लक्षणों को कम करने के लिए घर के अंदर ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

घरेलू नुस्खों का उपयोग करें
दवाओं के अलावा आप कंजेशन के लक्षणों को कम करने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे-ग्रीन-टी पीना, गुनगुने पानी में शहद, स्टीम लेना आदि मददगार साबित हो सकते हैं।

मेडिकल मदद लें
ज़्यादातर लोगों को सीने में जमे बलग़म के लिए डॉक्टर की मदद की ज़रूरत नहीं पड़ता और यह आसानी से घर पर ठीक हो जाता है। हालांकि, डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी जाती है, ताकि इलाज सही तरीके से हो सके।

Disclaimer : इस लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!