छत्तीसगढ़ : सीएम भूपेश बघेल पर FIR का मामला, NSUI ने प्रदर्शन कर फूंका सीएम योगी का पुतला

कोरिया. छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हुई एफआईआर के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। छग के सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस की छात्र संघठन इकाई एनएसयूआई ने प्रदेश की विधानसभाओं में विरोध प्रदर्शन किया। मनेन्द्रगढ़ में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे खुद मौजूद रहे। यहां गांधी चौक में जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मोदी और योगी के खिलाफ नारेबाजी की गई। साथ ही, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला भी फूंका गया ।

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तिरंगा प्रतिज्ञा से गूंजा कमला नेहरू पार्क, बच्चों ने लिया राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संकल्प, ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, वंदे मातरम’ थीम पर 17 अगस्त तक होंगे जिले में विविध आयोजन

इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि बीजेपी के लोगों पर कार्यवाई क्यों नहीं हो रही है । यूपी चुनाव में कांग्रेस के पर्यवेक्षक राजकुमार केशरवानी ने कहा कि कांग्रेस इस तरह एफआईआर से डरने वाली नहीं है। यहां आपको बता दें कि यूपी में होने वाले चुनाव के मद्देनजर भूपेश बघेल कांग्रेस प्रत्यासी के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार करने पहुँचे थे, जिसके बाद उन पर एफआईआर दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhandih News : बम्हनीडीह में होगी अनिरुद्धाचार्य महाराज जी की भागवत कथा, जयपुरिया परिवार द्वारा 7 दिवसीय कथा का 13 से 19 सितंबर तक कराया जा रहा आयोजन, विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम और भव्य झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र...
error: Content is protected !!