upcoming car 2022: भारत में जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये धांसू कारें, जानें लेटेस्ट अपडेट्स

नई दिल्ली। वाहन निर्माता कंपनियां इस साल कई धांसू कारें लॉन्च करने के लिए तैयार हैं, अगर आप भी इस साल कार खीदने का प्लान बना रहे हैं तो, आपको बता दें जल्द ही भारतीय बाजार में ये 3 शानदार कारें लॉन्च होने वाली हैं, जिसे आप अपने विकल्प की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। आइये जानते हैं गाड़ियों के नाम और उनके बारे में अतिरिक्त डिटेल्स।

 



1-Toyota Hilux

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी नई गाड़ी पिक-अप एसयूवी कार Toyota Hilux को 20 जनवरी को भारतीय बाजार में पेश की थी। टोयोटा हिलक्स देश में जापानी कार ब्रांड का पहला लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक है। कंपनी के अनुसार इस कार को मार्च 2022 में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला इसुजु वी-क्रॉस से होगी। हालांकि,टोयोटा हिल्क्स की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। लाइफस्टाइल पिक-अप MUV की कीमतों का खुलासा बाद में किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

बुकिंग की बात करें तो, आप अधिकृत डीलरशिप पर 1 लाख रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन-खरीदारों के लिए 50,000 रुपये की धनराशि पे करके हिल्क्स की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। कार का निर्माण कंपनी की बैंगलोर फैसिलिटी में स्थानीय स्तर पर किया जाएगा।

2- महिंद्रा स्कॉर्पियो

कीमत- 10 लाख (अनुमानित)

2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो जल्द ही लॉन्च होने के लिए तैयार है, कयास लगाया जा रहा है कि इस अपडेटेड कार की मार्च से सेल शुरू हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, अपकमिंग अपडेटेड कार में सनरूफ मिल सकता है। 2022 की दूसरी छमाही तक महिंद्रा अपनी एक एसयूवी मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

3- मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा

कीमत- 11.50 लाख (अनुमानित)

जापानी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की नई सब एसयूवी विटारा ब्रेजा इस साल लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसमें सनरूफ के अलावा पैडल शिफ्टर, फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट, 104 पीएस 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!