नक्सलियों का उत्पात, सड़क निर्माण कार्य में लगे 11 ट्रैक्टर और जेसीबी मशीनों में लगाई आग

नागपुर. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के एक समूह ने सड़क निर्माण के कार्य में लगे 11 ट्रैक्टरों एवं दो जेसीबी मशीनों में कथित रूप से आग लगा दी।

 



एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे भामरगढ़ तहसील के इरापनगर गांव में नकसलियों ने एक पोक्लेन (मिट्टी खुदाई) मशीन भी फूंक दी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

उन्होंने कहा, ‘‘ करीब 40-50 नक्सली इस घटना में शामिल थे। वे दलम और मिलिशिया सदस्य थे। ’’

उन्होंने बताया कि जला दिये गये वाहन एवं मशीनरी सड़क निर्माण के काम में लगे ठेकेदारों के थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू की है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!