पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की डॉक्टर नातिन की मौत, बेंगलुरू के फ्लैट में लटका मिला शव

बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की नातिन की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है. बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या खुद डॉक्टर थीं और उनकी उम्र सिर्फ 30 साल थी. शुक्रवार यानी 28 जनवरी को उनकी डेडबॉडी बेंगलुरु स्थित फ्लैट में लटकी मिली है.

 



फिलहाल, येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या के शव को ऑटोप्सी (autopsy) के लिए बेंगलुरु के बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल लेकर जाया गया है. सौंदर्या शादीशुदा हैं, वह चार महीने के बच्चे की मां भी थीं. सूत्रों के मुताबिक, उनमें गर्भावस्था के बाद होने वाले डिप्रेशन के साइन मिले थे. सुबह जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो मेड ने जाकर दरवाजा खोला था.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

जानकारी के मुताबिक, येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या की दो साल पहले शादी हुई थी. वह येदियुरप्पा की सबसे बड़ी बेटी पद्मा की लड़की थीं.

इस मामले पर कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि सौंदर्या गर्भावस्था के बाद होने वाले डिप्रेशन का शिकार थीं. ज्ञानेंद्र ने कहा कि येदियुरप्पा खुद सौंदर्या को अपने साथ कई बार लेकर आते-जाते थे, ताकि वह खुश रह सकें. मंत्री ने कहा कि इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं है, सब उनके डिप्रेशन के बारे में जानते हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

मंत्री ने कहा कि नातिन के सुसाइड से येदियुरप्पा काफी दुखी हैं. उन्होंने कहा कि सौंदर्या के पति काफी अच्छे हैं, उन दोनों (पति-पत्नी) से वह मिले भी थे. बेंगलुरु के बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल के बाहर की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है. 78 साल के येदियुरप्पा कर्नाटक के 19वें सीएम बने थे. येदियुरप्पा के कुल पांच बच्चे हैं, इसमें दो लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!