Bank Holidays 2022 : 28 दिन की फरवरी में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट…

बैंक जाने से पहले इस खबर को जरूर पढ़ लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने फरवरी 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि फरवरी महीने कितने दिन बंद रहेंगे।

 



फरवरी में बैंकों की कुल 12 दिन की छुट्टियों में 4 छुट्टी रविवार की हैं। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली है। फरवरी में वैसे भी अन्य महीनों के मुकाबले दिन कम होते हैं। आपको बता दें कि पूरे देश में 12 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे। RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं।

ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी। वहीं, RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। बैंक ब्रांच कब बंद रहेंगी ये उन उन ग्राहकों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है जब जिन्हें स्वयं बैंक जाकर काम कराना हो। हालांकि, वीकेंड पर भी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चलती रहेंगी, जिससे ग्राहकों को राहत मिलती है।

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

2 फरवरी को सिक्कम में बैंक बंद

फरवरी की शुरुआत में ही 2 फरवरी यानी आज सिक्कम में बैंक हॉलिडे है। इस दिन सोनम लोसर का त्यौहार है।

वसंत पंचमी की भी छुट्टी

फरवरी में 5 तारीख को वसंत पंचमी है। शनिवार को पड़ने वाले इस त्यौहार पर सरस्वती पूजन होगा। इस दिन अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 6 फरवरी को रविवार होने की वजह से बैंक में काम काज नहीं होगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

12 फरवरी को सेकेंड सैटरडे

12 फरवरी को शनिवार है। हिसाब से 12 फरवरी को दूसरे शनिवार की छुट्टी है। इसके बाद 13 फरवरी को रविवार के दिन भी बैंक बंद रहेंगे।

16 फरवरी

उस दिन गुरु रविदास जयंती पड़ती है। चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे।

18 फरवरी

डोलजात्रा के कारण कोलकाता में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

19 फरवरी

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के कारण बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।

इस दिन भी बंद रहेंगे बैंक

इन छुट्टियों के अलावा, रविवार के कारण 6, 13, 20 और 27 फरवरी को और दूसरे और चौथे शनिवार के कारण 12 और 26 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे।

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल
error: Content is protected !!