अब और आगे नहीं बढ़ेगी धान खरीदी की तारीख, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने किया ऐलान

रायपुरः छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख और आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर हम रिकॉर्ड तोड़ धान की खरीदी कर रहे हैं और अब धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

 



 

आपको बता दें कि जनवरी महीने के दूसरे हफ्ते में बिन मौसम हुई बारिश की वजह से छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी प्रभावित हुई थी और किसान अपना धान नहीं बेच पाए थे। लिहाजा धान खरीदी की आखिरी तारीख 31 जनवरी को आगे बढ़ाते हुए 7 फरवरी तक किया गया था। छत्तीसगढ़ में अब तक 21 लाख से ज्यादा किसान अब तक धान बेच चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News : दो खिलाड़ियों का हुआ चयन, मिली नीली जर्सी

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का कहना है कि राज्य सरकार धान खरीदी नहीं करना चाहती है। अब तक हजारों किसानों ने रजिस्ट्रेशन के बाद भी धान नहीं बेचा है। सरकार को धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाते हुए सभी रजिस्टर्ड किसानों का धान खरीदना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Update : बच्चों से कथित काम कराने के वीडियो वायरल होने का मामला, कोटमीसोनार गांव के प्रायमरी स्कूल में जांच के लिए पहुंची अधिकारियों की टीम, महिला प्रधानपाठक समेत बच्चे और उनके अभिभावकों का लिया गया बयान, DEO को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट, वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए थे...

Related posts:

error: Content is protected !!