बिलासपुर एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी विमानों की नाइट लैंडिंग, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सौंपी रिपोर्ट

बिलासपुर. बिलासा एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सर्वे रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में 3C एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग (IFR) सुविधा तैयार करने और 4C एयरपोर्ट में रनवे का विस्तार करने की सिफारिश की गई है। इसके साथ ही अब जल्द एयरपोर्ट के विस्तार की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल पिछले दिनों एयरपोर्ट के विस्तार के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने दिसंबर में बिलासा एयरपोर्ट का सर्वे किया था। रिपोर्ट में वर्तमान में 1490 मीटर के रनवे को 2 हजार 885 मीटर तक करने की योजना है।

 



इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर जल्द 3C IFR बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही 4C एयरपोर्ट के लिए शासन के साथ सेना से जमीन वापस लेने को लेकर चर्चा की जाएगी। 3C IFR होने से विमानों के डायवर्सन की समस्या खत्म होगी और समय पर विमानों का आवागमन हो सकेगा। इसके साथ ही अन्य विमानन कंपनियों के भी आने का रास्ता साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!