जनदर्शन के दौरान कलेक्टर के सामने ही युवक ने खा लिया जहर, कई महीने चक्कर काटने के बाद नहीं मिला था लोन

बलौदाबाजार: Young Man Attempts Suicide जिले में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन के दौरान तब हड़कंप मच गया जब कलेक्टर के सामने ही एक युवक ने जहर खा कर आत्महत्या की कोशिश की। अब इस मामले में कलेक्टर ने जांच के निर्देश देते हुए एक हफ्ते में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।



 

Young Man Attempts Suicide दरअसल, बिलाईगढ़ इलाके के गेड़ापाली के रोहन मानिकपुरी रोजगार करने के लिए ग्रामोद्योग विभाग में लोन के लिए आवेदन दिया था। कई महीने बाद भी जब लोन नहीं मिला तो परेशान होकर वो गुहार लगाने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचा था।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Suicide : बुजुर्ग ने पेड़ पर लगाई फांसी, मौके पर पहुंचकर पामगढ़ पुलिस ने शुरू की जांच

 

लेकिन जनदर्शन में भी जब उसकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ, तो हताश होकर उसने सबके सामने जहर खा लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने युवक को फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर युवक की हालत गंभीर बता रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : देश की आधी आबादी महिला, बहनों के लिए होना था उत्सव का दिन, वह काला दिन हुआ साबित : इंजी. रवि पाण्डेय

error: Content is protected !!