Sucide : 10वीं के छात्र ने सोसाइटी की बिल्डिंग से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में स्कूल को ठहराया जिम्मेदार 

हरियाणा के फरीदाबाद के बीपीटीपी थाना क्षेत्र की डिस्कवरी सोसाइटी में आत्महत्या का मामला सामने आया है. यहां अपनी मां के साथ रहने वाले डीपीएस स्कूल के 10वीं के छात्र ने बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल से कूद कर जान दे दी. पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी है.



बच्चों के कमेंट से था परेशान
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने इस बारे में प्राप्त शिकायत के अनुसार जानकारी देते हुए बताया कि घटना बीपीटीपी थाना क्षेत्र की है. यहां डिस्कवरी सोसाइटी में आरती अपने बेटे आरवी के साथ रहती थी. आरती डीपीएस स्कूल में अध्यापिका हैं और मृतक आरवी उसी स्कूल में दसवीं क्लास का छात्र था. पिछले साल स्कूल के दो बच्चों ने आरवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस बात की शिकायत आरवी ने स्कूल प्रशासन से की भी थी. लेकिन डीपीएस प्रशासन ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की.

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ी नारी शक्ति की भागीदारी : जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा

डिप्रेशन में था छात्र
इस घटना से आहत होकर आरवी डिप्रेशन में चल रहा था. आरवी के मानसिक बीमारी का इलाज भी चल रहा था. लॉकडाउन के चलते स्कूल बंद होने के कारण वह लंबे समय से घर पर ही था. हालांकि अब स्कूल खुलने और मैट्रिक की परीक्षा नजदीक होने पर आरवी ने स्कूल जाना शुरू कर दिया था.

साइंस टीचर से मांगी थी पढ़ाई में मदद
जानकारी है कि आरवी मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस करने के कारण साइंस के न्यूमेरिकल में स्कूल की एक टीचर से सहयोग करने का निवेदन कर रहा था. लेकिन टीचर ने भी आरवी से कोई सहानूभुति नहीं दिखाई और मां-बेटे दोनों पर फालतू परेशान करने का आरोप लगा दिया. अब 24 फरवरी की शाम जब आरवी की मां आरती घर से बाहर थीं तभी उनको फोन आया कि उसका बेटा सोसायटी के टॉप फ्लोर से कूद गया है और उसे गंभीर चोट लगी है. फिलहाल सोसायटी वाले आरवी को लेकर सेक्टर-7 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल जा रहे हैं. ये सुनकर आरती बीच रास्ते से ही अस्पताल की ओर चल पड़ी.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : वेदांता पॉवर प्लांट हादसे की जांच करेंगे बिलासपुर कमिश्नर, सरकार ने आदेश जारी किया, इन बिंदुओं पर होगी जांच, इतने दिन में देने होंगे जांच रिपोर्ट... देखिए आदेश...

सुसाइड नोट में मां को बताया बहादुर महिला
अस्पताल पहुंचने पर आरती को पता चला कि डॉक्टर ने आरवी को मृत घोषित कर दिया है. मृतक आरवी ने घर पर एक सुसाइड नोट लिख कर छोड़ दिया था. सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी मां को बहादुर महिला बताते हुए बच्चों व डीपीएस स्कूल प्रशासन द्वारा उसे प्रताड़ित किए जाने के चलते आत्महत्या की बात कही.

पुलिस को इस घटना की सुचना मिलते ही डीसीपी सेन्ट्रल मुकेश मल्होत्रा, एसीपी सेन्ट्रल सत्यपाल यादव, क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 के साथ फोरेनसिक की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी और प्रारंभिक साक्ष्य इकट्ठा किए. पुलिस घटना से जुड़े सभी बिन्दओं की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : वेदांता पॉवर प्लांट हादसे की जांच करेंगे बिलासपुर कमिश्नर, सरकार ने आदेश जारी किया, इन बिंदुओं पर होगी जांच, इतने दिन में देने होंगे जांच रिपोर्ट... देखिए आदेश...

error: Content is protected !!