Protein Foods: प्रोटीन से भरपूर हैं ये 5 फल, वेट लॉस और मसल्स गेन के अलावा मिलते हैं कई लाभ

वजन कम करना हो या वजन बढ़ाना हो, हर किसी को शरीर के मुताबिक निश्चित मात्रा में प्रोटीन की आवश्यकता होती है. इसका कारण है कि प्रोटीन ऐसा मैक्रोन्यूट्रिएंट है, जो शरीर में मांसपेशियों के निर्माण से हड्डियों की अच्छी सेहत तक, हर काम में मदद करता है. सिर्फ जिम जाने वाले या शारीरिक मेहनत करने वाले ही नहीं, हर पुरुष-महिला को पर्याप्त प्रोटीन लेने की आवश्यकता होती है. जो लोग अधिक एक्टिव रहते हैं या वर्कआउट करते हैं, वे लोग प्रोटीन सप्लीमेंट, पनीर, नॉनवेज आदि से प्रोटीन की कमी पूरी कर लेते हैं, लेकिन जो लोग रोजमर्रा के कामों में व्यस्त रहते हैं, वे लोग प्रोटीन इंटेक पर कम ध्यान दे पाते हैं.

 



इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन बिजी शेड्यूल में भी कर पाएंगे और इससे शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी हो सकेगी. लेकिन ध्यान रखें फलों में नेचुरल शुगर पाया जाता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह लेकर ही इनका सेवन करें.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

अमरूद
अमरूद में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. 1 कप अमरूद में 4.2 ग्राम प्रोटीन होता है, जो कि अन्य फलों की तुलना में काफी अधिक है. साथ ही साथ इसमें दैनिक जरूरत का 4 गुना विटामिन सी पाया जाता है. अमरूद एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर का भी काफी अच्छा सोर्स होता है. अमरूद को अकेले खा सकते हैं या इसे ग्रीक योगर्ट जैसे प्रोटीन के अन्य सोर्स के साथ स्मूदी बनाकर पी सकते हैं.

अवोकाडो

अवोकाडो हेल्दी फैट का सोर्स तो है ही, लेकिन इसके साथ ही इसमें प्रोटीन की मात्रा भी काफी पाई जाती है.  1 कप अवोकाड़ो में करीब 4 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. यह अमरूद से भी काफी टेस्टी होता है. इसे चाहें तो दूध के साथ मिलाकर स्मूदी बना सकते हैं, या फिर इसे अन्य फलों के साथ सलाद के रूप में खा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

कटहल
भारत में कटहल की सब्जी बनाई जाती है, लेकिन तकनीकी रूप से कटहल एक फल है. इंडिया में इसे ‘वीगन मीट’ के रूप में भी जाना जाता है. यह ऊपर से कांटेदार और अंदर से का सॉफ्ट होता है. फिलीपींस, भारत और इंडोनेशिया जैसी जगहों पर कटहल काफी बड़े साइज में पाए जाते हैं. 1 कप कटहल में लगभग 3 ग्राम प्रोटीन होता है. इसके अलावा यह विटामिन सी, फाइबर और पोटैशियम में भी रिच होता है.

कीवी
कीवी अधिकतल लोगों को पसंद होती है. इसका टेस्ट काफी अच्छा होता है. अधिकतर लोग कीवी और दूध की स्मूदी पीना पसंद करते हैं. इसमें प्रति कप 2.1 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. इसके अलावा इसमें रोजना की जरूरत का दोगुना प्रोटीन पाया जाता है.

ब्लैकबेरी

ब्लैकबेरी के 1 कप में 2 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. कई लोग इसे ओट्स या दलिया के साथ खाना भी पसंद करते हैं. यह फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है. इसलिए इसका सेवन करने से सेहत को कई फायदे होते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Disclaimer: यह जानकारी विभिन्न डाटा के आधार पर दी गई है. अधिक जानकारी के लिए और सेवन से पहले किसी सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट या डाइटिशियन से सलाह लें.)

error: Content is protected !!