Exclusive: हुंडई जल्द Creta, Alcazar में A-DAS फीचर करेगा पेश, जानें इस फीचर के फायदे

नई दिल्ली. A-DAS कार में एक ऐसा दिलचस्प सुरक्षा पैकेज है जो दुर्घटना की संभावना को कम करता है। भारतीय बाजार में 2021 में लॉन्च हुई कई कारों में A-DAS फीचर दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, कोरियाई कार निर्माता हुंडई 2022 में क्रेटा, अल्काजार और अन्य कारों में ए-डीएएस फीचर पेश करने के लिए तैयार है।

 



आइये जानते हैं इस फीचर के खासियत के बारे में..
A-DAS कैमरा और रडार-आधारित सुरक्षा पैकेज है जो ड्राइवर की अनचाही गलतियों को कम करता है और परिणामस्वरूप वाहन दुर्घटना को कम करता है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

A-DAS में एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग/करेक्शन, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और भी बहुत से एक्टिव सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। MG Astor, Gloster और Mahindra XUV700 उन कुछ कारों में शामिल हैं, जो 40 लाख रुपये से कम में A-DAS फीचर ऑफर करती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, हुंडई जल्द ही अपनी गाड़ियों की रेंज में इंटेलिजेंट सेफ्टी टेक्नोलॉजी पेश करेगा। ये अनुमान है कि हुंडई इस साल से अपनी अधिकांश रेंज में एडवांस्ड ड्राइवर सहायता प्रणाली (A-DAS) पेश करेगी, विशेष रूप से इसकी एसयूवी लाइन-अप।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

इसके अतिरिक्त, इस प्रोजेक्ट के करीबी सूत्रों का कहना है, हुंडई जल्द ही क्रेटा और अल्काज़र जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर छह एयरबैग, वीएसएम के साथ ईएससी (ACC) और आईएसओफिक्स जैसी सुविधाओं को स्टैण्डर्ड करने वाला है। Hyundai Alcazar टॉप सिग्नेचर ट्रिम में 360-डिग्री कैमरा दिया गया है, वहीं सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग मिलते है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!