Bhabhiji Ghar Par Hain: ‘गोरी मेम’ की धमाकेदार एंट्री से उड़े ‘तिवारी जी’ के होश, फैंस बोले- अब इंतजार नहीं होता

टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो भाभीजी घर पर हैं में नई अनीता भाभी की ग्रैंड एंट्री हो गई है। अनीता भाभी के शो में आते ही मोहल्ले में धमाल मच गया है। तिवारी जी और मोहल्ले के लोग बहुत खुश नजर आ रहे हैं। इसका प्रोमो भी खूब वायरल हो रहा है। इसके प्रोमो को विदिशा श्रीवास्तव यानि नई अनीता भाभी ने अपने सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया है। वीडियो को देखते ही दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है। वीडियो को देखने के बाद बहुत से यूजर्स कह रहे हैं कि अब इंतजार नहीं हो रहा।

 



विदिशा श्रीवास्तव ने अपने सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो शेयर किया और लिखा- 22 मार्च से &टीवी पर अपनी अदाओं से सबके दिलों पर राज करने आ रही हैं अनीता भाभी। दरअसल भाभी जी घर पर हैं में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली विदिशा तीसरी अभिनेत्री हैं। इससे पहले सौम्या टंडन और नेहा पेंडेसे इस किरदार को निभा चुकी हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

हाल ही में भाभी जी घर पर हैं के 7 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर शो के कलाकारों ने सेट पर केक काटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर जश्न मनाया था। इस दौरान भाभी जी घर पर हैं में मुख्य कलाकार आसिफ शेख, रोहिताश्व गौर और शुभांगी अत्रे इसके अलाव शो के निर्माता संजय और बिनैफर कोहली, लेखक मनोज संतोषी, निर्देशक और अन्य अभिनेता शामिल थे। शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

शो में अनीता भाभी का किरदार निभा रही विदिशा का कहना है कि वह संजय और बिनैफर कोहली की आभारी हैं, जिन्होंने इस शो में उनको मौका दिया। शो में अनीता भाभी के किरदार के बारे में विदिशा ने बताया कि अनीता भाभी आज की महिला है, उसका अपना  दिमाग काफी बोल्ड है और वह काम अपने तरीके से करती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!