Tata Play New Recharge Pack: टीवी देखना हुआ सस्ता! Tata Play के मंथली रिचार्ज में 100 रुपये की कटौती, जानिए नई रेट लिस्ट

नई दिल्ली. टाटा प्ले की तरफ से चैनल पैक की कीमत में कटौती का ऐलान किया है। बता दें कि Tata Play को पहले तक टाटा स्काई के नाम से जाना जाता था, जिसका नाम हाल ही में बदलकर टाटा प्ले कर दिया गया है। टाटा प्ले की तरफ से अपने रिचार्ज पैक को ज्यादा किफायती बनाने का ऐलान किया है। इसके लिए कंपनी की तरफ से कीमत में कटौती की जाएगी। हालांकि कीमत में कटौती का फायदा चुनिंदा यूजर्स को ही मिलेगा।

 



30 से 100 रुपये की होगी बचत
टाटा प्ले ने मंथली चैनल पैक की कीमत में कटौती की है, जिससे यूजर्स मंथली बेसिस पर 30 से 100 रुपये की बचत कर पाएंगे। कंपनी की मानें, तो यूजर्स के लिए रिचार्ज पैक की कीमत में बदलाव यूजेस हिस्ट्री के आधार पर किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

यूजर्स के पैक से उन चैनल को हटा दिया जाएगा, जिसका यूजर्स कम इस्तेमाल करते हैं। इस तरह यूजर्स के मंथली रिचार्ज को कम किया जा सकेगा। मतलब कंपनी यूजर्स से उन्हीं चैनल के पैसे लेगी, जिसे आप देखना पसंद करते हैं। मौजूदा दौर में यूजर्स अपनी तरफ से पैक के चैनल को नहीं हटा सकता है। टाटा प्ले का भारत में बड़ा यूजर बेस मौजूद है। मौजूदा वक्त में टाटा प्ले के करीब 19 मिलियन यानी 1.9 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

डीटीएच पर मिलेगा ओटीटी का लुत्फ
टाटा प्ले ने रिचार्ज पैक की कीमत में उस वक्त कटौती की है, जब दूसरे सर्विस प्रोवाइडर औसत रेवेन्यू पर यूजर्स (ARPU) में बढ़ोतरी कर रही है। टाटा प्ले ने कुछ वक्त पहले ही ओवर द टॉप (OTT) कंटेंट को अपने प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ा है। दरअसल कंपनी अपने यूजर्स के लिए चैनल बुके और पैक की लागत कर रही है। जिससे यूजर्स को ओटीट कंटेंट का लुत्फ मिल सके।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!