छत्तीसगढ़ : राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा- 2021 के परिणाम घोषित, मुख्य परीक्षा के लिए 2,548 अभ्यर्थी चिन्हांकित

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 के लिखित परिणाम जारी कर दिए हैं। राज्य सेवा परीक्षा-2021 (छत्तीसगढ़ के अधीनस्थ विभाग) के अंतर्गत विभिन्न सेवाओं हेतु कुल 171 पद विज्ञापित किए गए हैं। राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 हेतु दिनांक 13 फरवरी 2022 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके आधार पर राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2021 हेतु विज्ञापित पदों का 15 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था, परंतु वर्गवार/उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 2548 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित किए गए हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

मुख्य परीक्षा हेतु चिन्हांकित अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है जिसकी सूचना लोक सेवा आयोग द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।

राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 के लिखित परीक्षा परिणाम आयोग की अधिकृत वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी (अपलोड) कर दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!