भाबीजी घर पर हैं में एंट्री से पहले ही चला नई नवेली गोरी मेम का जादू, फैन्स बोले- इस बार सीरियल वाले सही भाभी जी लाए हैं

भाबीजी घर पर हैं शो पिछले सात सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है. इस शो के जरिए कई कलाकारों ने अपनी जगह बनाई है. कई कलाकार इस शो का हिस्सा सात सालों के बाद भी बने हुए हैं जबकि कुछ इसे छोड़कर जा चुके हैं. गोरी मेम के किरदार में नज़र आने वाली सौम्या टंडन ने भी तकरीबन दो साल पहले शो छोड़ दिया था.

 



उन्होंने सोशल मीडिया पर शो छोड़ने की वजह बताते हुए कहा था कि वह लंबे समय से एक ही किरदार निभाते हुए बोर हो गई थीं इसलिए उन्होंने ये शो छोड़ दिया. सौम्या के शो छोड़ने के बाद गोरी मेम के किरदार में नेहा पेंडसे की एंट्री हुई थी. नेहा को भी लोगों ने इस किरदार में काफी पसंद किया लेकिन अब वह शो को अलविदा कह चुकी हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा को अनप्रोफेशनल बिहेवियर के चलते शो से बाहर किया गया है. बहरहाल नेहा के शो से एग्जिट के बाद अब गोरी मेम के किरदार में मेकर्स ने विदिशा श्रीवास्तव का नाम फाइनल किया है. हाल ही में विदिशा की शो में एंट्री एक प्रोमो जारी करके फाइनल कर दी गई है. यह प्रोमो काफी वायरल हो चुका है और विदिशा के रूप में नई गोरी मेम को देखकर फैन्स काफी खुश हैं

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

प्रोमो देखकर फैन्स ने सोशल मीडिया पर कई रिएक्शन दिए हैं. एक फैन ने लिखा, सीरियल वाले सही भाभी जी लाये हैं इस बार. एक अन्य फैन ने लिखा, मैं यह एपिसोड देखने के लिए और इंतज़ार नहीं कर सकता. एक और फैन ने लिखा, शो मस्ट गो ऑन.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना, स्वास्थ्य, औषधि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कोटपा अधिनियम का पालन करने दुकानदारों को दी गई समझाइश

Related posts:

error: Content is protected !!