छत्तीसगढ़: मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने युवक को उतारा मौत के घाट, बीच सड़क फेंका शव, इलाके में दहशत

कांकेर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला कांकेर में एक बार फिर नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। कोयलीबेड़ा क्षेत्र में अज्ञात युवक को नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाते हुए मौत के घाट उतार दिया है और शव कोयलीबेड़ा से मरकानार मार्ग पर बीच सड़क में शव को फेंक दिया है।

 



 

वारदात के बाद नक्सल पर्चा भी जारी किया है, जिसमें युवक को पुलिस का गुंडा और जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति का मुखबिरी करने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फ़ूड बास्केट का किया गया वितरण, मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी किया गया जागरूक

 

घटना की जिम्मेदारी रावघाट एरिया कमेटी ने ली है। फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची है, पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविकता सामने आएगी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!