आप विधायकों को केजरीवाल की नसीहत, कहा- घमंड नहीं करना, जिसने जिताया वो पटकना भी जानती है

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पंजाब में पार्टी के विधायकों से लोगों के कल्याण के लिए ईमानदारी से और एक टीम की तरह काम करने को कहा।

 



 

केजरीवाल ने उन्हें सलाह दी कि वे किसी के भी खिलाफ अभद्र या आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल न करें। आप संयोजक ने विभिन्न सरकारी विभागों में 25,000 रिक्तियों को भरने की घोषणा तथा पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों की सुरक्षा वापस लेने से संबंधित फैसलों के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना की। केजरीवाल ने कहा, ‘‘पिछले तीन दिनों में मान साहब ‘तुस्सी कमाल कर दित्ता… हमें सचमुच आप पर गर्व है।’’ दिल्ली के मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के पंजाब के नवनिर्वाचित विधायकों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित कर रहे थे। राज्य में आप के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद यह विधायकों के साथ केजरीवाल की पहली वार्ता थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमें पूरी ईमानदारी से काम करना है।’’ केजरीवाल ने विधायकों को याद दिलाया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी एक ईमानदार सरकार देगी। उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों को एक टीम के रूप में काम करने के लिए भी कहा। केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमें एक टीम के रूप में काम करना है। अगर हम एक टीम के रूप में काम करते हैं, अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को पीछे छोड़ते हैं तो पंजाब प्रगति करेगा।’’ उन्होंने कहा कि मान टीम के नेता हैं। केजरीवाल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से हमेशा विनम्र रहने और लोगों के साथ अशिष्ट व्यवहार नहीं करने या किसी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करने को कहा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

मान द्वारा एक भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन नंबर शुरू करने की घोषणा पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं इसे भ्रष्टाचार रोधी एक्शन लाइन कहूंगा।’’ गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीट जीतकर सत्ता हासिल की है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!