TMKOC: इन चीजों पर जान छिड़कते हैं… ‘जेठालाल’, आखिरी वाली के लिए तो जान भी हाजिर रहती है… विस्तार से पढ़िए

दर्शकों के दिलों में पिछले 14 सालों से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अपनी जगह बनाए हुए है। यह शो लगातार अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो का हर किरदार लोगों के दिलों में ऐसे घर कर गया है मानों वो लोगों की जिंदगी का अटूट हिस्सा हो। इन्हीं किरदारों में से एक है जेठालाल, यह शो जेठालाल की जिंदगी के इर्द-गिर्द ही घूमता है। शो में गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक जेठालाल को बहुत सी चीजें पसंद हैं और आज हमने उनकी पसंदीदा चीजों की एक लिस्ट तैयार की है।

 



फाफड़ा-जलेबी 

जेठालाल का नाम आए और जलेबी-फाफड़ा न हो ऐसा नहीं हो सकता। रविवार का छुट्टी वाला दिन आते ही जेठालाल को जलेबी-फाफड़ा की ऐसी ललक उठती है कि वो अपने आप को इसे खाने से रोक नहीं पाता है। जलेबी-फाफड़ा उसकी सबसे पसंदीदा डिश में से एक है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

तारक मेहता 

कहते हैं न अगर एक सच्चा यार मिल जाए तो जिंदगी आसान हो जाती है। ऐसी ही दोस्ती है जेठालाल और तारक मेहता के बीच। जेठालाल का जीवन परेशानियों से घिरा रहता है, जिससे उन्हें बचाने उनके जिगरी दोस्त तारक मेहता हमेशा तैयार रहते हैं। जेठालाल उन्हें प्यार से ‘फायर ब्रिगेड’ भी बुलाते हैं।

पद्मावती भोजनालय का खाना

जेठालाल की दुकान में काम करने वाले नट्टू काका और बागा पद्मावती भोजनालय में ही खाना खाते हैं। दयाबेन के शो से जाने के बाद से जेठालाल के घर भी यहां का खाना ही आ रहा है। जेठालाल को यहां के खाने में घर जैसा स्वाद लगता है, जो उन्हें बहुत पसंद है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

गरबा

जेठालाल एक कच्छी मानु है, जो गुजरात से ताल्लुक रखता है और उसे वहां का पारंपरिक डांस गरबा करना बहुत पसंद है। जेठालाल और दया बेन दोनों को ही अपनी खुशी का इजहार करने के लिए गरबा करते हैं। इन दोनों ने पूरी गोकुलधाम सोसायटी को गरबा करना सिखा दिया है।

बबीता जी 

जेठालाल शादीशुदा होने के बाद भी बबीता जी की खूबसूरती पर फिदा रहता है। वह बबीता जी की तरफ एक नजर देखते ही अपना दिल दे बैठता है और ऐसा एक नजर वाला प्यार शो में इन दोनों के बीच कई बार देखने को मिला है। वह अक्सर बबीता जी के साथ फ्लर्ट करता दिखता है, हालांकि जेठालाल अपनी पत्नी दया से भी बहुत प्यार करता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!