Pantora Lathmar Holi : राधा के गांव बारसाने की तरह पंतोरा गांव में ‘लट्ठमार होली’, कुंवारी कन्याओं ने बरसाई बांस की छड़ी, मार खाने पहुंचे लोग, कई सौ साल से चली आ रही है परम्परा

जांजगीर-चाम्पा. राधा के गांव बारसाने की तरह पंतोरा गांव में ‘लट्ठमार होली’ मनाई गई. यहां कई सौ साल से यह परंपरा चली आ रही है, जहां कुंवारी कन्या बांस की छड़ी बरसाई और लोग, खुद से छड़ी खाने पहुंचे. यहां तक सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी बालिकाओं की जद में आए और उन्हें भी छड़ी खानी पड़ी. लोगों में मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन मनाई जाने वाली लट्ठमार होली में छड़ी खाने से मनोकामना पूरी होती है और बुरी शक्ति दूर होती है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

पंतोरा में माता के मंदिर में सबसे पूजा हुई, जहां मड़वारानी से लाई गई बांस की छड़ी को माता को समर्पित किया गया और देवी-देवताओं पर भी छड़ी बरसाए गए. यहां 9 कन्याओं की पूजा के बाद पूरे गांव में बांस की छड़ी बरसाई गई. इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा और दूसरे इलाके से भी पंतोरा की लट्ठमार होली को देखने पहुंचे थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!