Heat Wave Warning :छत्तीसगढ़ में गर्मी से लोग हलाकान, इन जिलों में लू चलने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुरः छत्तीसगढ़ भीषण गर्मी से तप रहा है। सुबह से ही धूप चुभने लगी है। राज्य के कई मैदानी जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है। वहीं अब दोपहर को राहगीरों की संख्या घट गई है। इसी बीच अब मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

मौसम विभाग से मिली जानकारी के उत्तर-पश्चिम से आ रही गरम और शुष्क हवा के कारण रायपुर, राजनांदगांव और पेण्ड्रा रोड में ग्रीष्म लहर की स्थिति रहेगी।

अभी और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी चरम पर होगी। अभी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा। इन दिनों रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है और पेन्ड्रा का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब लू के आसार बनने लगे हैं। लू से लोगों को बचना चाहिए।

error: Content is protected !!