Kashmir Files Collection Day 22: ‘कश्मीर फाइल्स’ ने तोड़ा ‘बजरंगी भाईजान’ का रिकॉर्ड, टॉप 10 की सूची में बनाई जगह

विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ कुछ समय पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर 3.55 करोड़ रुपये के आंकड़ो से शुरुआत करने के बाद, फिल्म के व्यवसाय ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में वृद्धि देखी। सकारात्मक समीक्षा और दर्शकों के प्यार को देखते हुए इस फिल्म के स्क्रीन्स की संख्या में भी इजाफा किया गया। सीमित स्क्रीन पर रिलीज हुई फिल्म को कुल 2000 स्क्रीन्स तक बढ़ा दिया गया।

 



बॉक्स पर मचाया धमाल

वहीं अब बच्चन पांडे, राधे श्याम और आरआरआर से मुकाबला करने के बाद ‘द कश्मीर फाइल्स’ 22वें दिन बॉक्स ऑफिस पर डटकर खड़ी है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 238.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

तोड़ा बजरंगी भाईजान का रिकॉर्ड
अब यदि दिनवार डेटा की बात करें तो ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने चौथे शुक्रवार यानी 22वें दिन बजरंगी भाईजान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने चौथे शुक्रवार को 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्श कर दसवें स्थान पर जगह बना ली है।
फिल्म22वें दिन का कलेक्शन

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

बाहुबली 24.15 करोड़ रुपये

उरी – द सर्जिकल स्ट्राइक 3.5 करोड़ रुपये

तानाजी 2.75 करोड़ रुपये

कबीर सिंह 2.54 करोड़ रुपये

पद्मावत 2.50 करोड़ रुपये

3 इडियट्स 2.49 करोड़ रुपये

दंगल 1.94 करोड़ रुपये

पीके 1.82 करोड़ रुपये

बाहुबली 1.6 करोड़ रुपये

द कश्मीर फाइल्स तकरीबन 1.5 करोड़ रुपये

बजरंगी भाईजान 1.45 करोड़ रुपये

पहला हफ्ता ₹ 97.3 करोड़

दूसरा हफ्ता ₹ 108.97 करोड़ रुपये

तीसरा हफ्ता ₹ 30.95 करोड़ रुपये

कुल ₹ 238.72 करोड़ रुपये

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!