छत्तीसगढ़ : 50 लाख रुपए भेजो वरना वायरल कर दूंगा तुम्हारी न्यूड तस्वीरें’ अपनी ऐसी तस्वीर देखकर दंग रह गई महिला डॉक्टर

बिलासपुर: प्रदेश की न्यायधानी में महिला डॉक्टर की न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की मांग करने का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर के हॉस्पिटल संचालक पति ने सिविल लाइन थाना में FIR दर्ज कराया है। धमकी देकर रकम की मांग करने वाला खुद भी डॉक्टर है। आरोपी ने महिला की फोटो एडिट कर न्यूड फोटो बनाया है और धमकी भरा पत्र भी भेजा है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : घर में आग लगाने वाली महिला गिरफ्तार, आगजनी से सामान सहित 5 हजार रुपये का हुआ नुकसान...

दरअसल महिला डॉक्टर 2017 से 2020 तक मेडिकल की पढ़ाई के दौरान एमपी के चित्रकूट में थी। इसी दौरान उनका डॉक्टर अशोक दांते से परिचय हुआ था, जिसने 21 मार्च को कूरियर के जरिए एक पत्र भेजकर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की मांग की।

फिर 30 मार्च को रकम नहीं देने पर उनकी सास को वाट्सएप में फोटा भेजने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर अशोक दाते के खिलाफ भयादोहन और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़े -  Champa Big Fraud Arrest : शेयर मार्केट में रुपये दोगुना करने का झांसा, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, 2 करोड़ 4 लाख की हुई ठगी, नवा रायपुर से दोनों आरोपी की हुई गिरफ्तारी, लैपटॉप, टेबलेट मोबाइल और चेकबुक जब्त...
error: Content is protected !!