आ रहा है Toyota Innova का इलेक्ट्रिक अवतार, लॉन्च होने से पहले लीक हुई तस्वीरें

नई दिल्ली: Toyota Innova EV भारत में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम में तेजी से वृद्धि हो रही है। इंधन के दाम में ताबड़तोड़ हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए अब लोग इलेक्ट्रिक कारों और वाहनों की ओर रूख कर रहे हैं। ग्राहकों के रूझान को देखते हुए कार निर्माता कंपनियां भी एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कार और बाइक मार्केट में लॉन्च कर रहे हैं। इसी कड़ी में जापानी कार निर्माता कंपनी Toyota भी Innova का इलेक्ट्रिक वर्जन बाजार में पेश करने जा रही है। Toyota Innova EV की कुछ तस्वीरें लॉन्च होने से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 



 

Toyota Innova EV मिली जानकारी के अनुसार कंपनी Toyota Innova EV को इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो पेश कर सकती है। लेकिन फिलहाल भारत और थाईलैंड में कार की टेस्टिंग चल रही है। लेकिन इससे पहले ही कार की तस्वीरें लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसे 2023 में भारत में लॉन्च कर सकती है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

लीक से पता चलता है कि टोयोटा इनोवा इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट एक प्रोटोटाइप स्टेप में है। इसके इलेक्ट्रिक वर्जन या इलेक्ट्रिक लुक को प्रदर्शित करने के लिए कंपनी ने इसमें ब्लू कलर का ग्राफिक्स दिया गया है जो इसके इलेक्ट्रिक नेचर को दिखाते हैं।

 

टोयोटा इनोवा इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट innova ev car वर्तमान में सड़कों पर दौड़ रही इनोवा जैसा ही दिखता है हालांकि इलेक्ट्रिक मॉडल होने के चलते थोड़े बहुत अंतर स्वाभाविक तौर देखने को मिलेंगे। क्वार्टर पैनल के पीछे ईवी बैज और इनोवा ईवी डिकल्स भी दिखाई दे रहे हैं। एमपीवी के पीछे की तरफ प्रमुख इलेक्ट्रिक बैज मिलता है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

वहीं, बाकी डिजाइन नियमित ICइंजन वाले वैरिएंट के समान है। चार्जिंग पोर्ट को लेफ्ट रियर हिस्से पर रखा गया है। साथ ही, इसका इंटीरियर इनोवा क्रिस्टा के समान है। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 3स्पोक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, सेमीडिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल आदि देखने को मिल सकता है।

 

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!