दुधमुंहे भाई को गोद में लेकर क्लास में बैठी 11 साल की छात्रा, भावुक कर देगी यह तस्वीर

इंफाल : Manipur girl: मणिपुर में रहने वाली एक 11 साल की बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देख हर कोई भावुक हो जाता है। मीनिंग्सिनलिउ पमेई नाम की यह बच्ची महज 11 साल की है। उसके ऊपर अपने दुधमुंहे भाई को पालने की जिम्मेदारी है और वह पढ़ाई भी नहीं छोड़ना चाहती। इसलिए वह अपने भाई को गोद में लेकर स्कूल जाती है।

 



 

Manipur girl: तस्वीर में देख सकते हैं कि 11 साल की मानिंगसिलिउ पमेई की गोद में बच्चा है। वह कुर्सी पर बैठी है और डेस्क पर रखी कॉपी में कुछ लिख रही है। बच्ची की गोद में लेटा उसका भाई सो रहा है। बच्ची सुदूर जेलियांग्रोंग नागा-बहुल तामेंगलोंग जिले की रहने वाली है। उसके माता-पिता खेतों में काम करने जाते हैं। वह डेलोंग गांव में स्वायत्त जिला परिषद की ओर से संचालित किए जाने वाले डेलोंग प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 की छात्रा है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

 

मानिंगसिलिउ चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। माता पिता के काम पर जाने के बाद घर और छोटे-भाई बहनों की जिम्मेदारी उसके ऊपर ही होती है। अपने छोटे भाई बहनों के भरोसे वह दुधमुंहे भाई को छोड़कर नहीं जा सकती, इसलिए उसे साथ लेकर जाती है। बच्ची स्कूल यूनिफॉर्म पहनती है। पीठ पर बैग टांगती है और दुधमुंहे भाई को गोद में लेकर पैदल स्कूल जाती है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

सरकार ने पहुंचाई राहत
बच्ची का पढ़ाई के लिए डेडिकेशन देखकर लोगों ने उसकी खूब प्रशंसा की। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक चाइल्डलाइन सेवा दल बच्चे के घर भेजा। इस टीम ने एकीकृत बाल संरक्षण योजना के तहत बच्ची को सहायता दी। परिवार को तत्काल राहत के रूप में राशन प्रदान किया गया। कैबिनेट मंत्री बिस्वजीत सिंह ने स्नातक होने तक बच्ची की शिक्षा का जिम्मा लिया है। रोंगमेई नागा छात्र संगठन, मणिपुर (आरएनएसओएम) ने मैनिंगसिलिउ के परिवार को 11,000 रुपये की आर्थिक मदद दी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!