छत्तीसगढ़ : हैलीपेड पर बच्चों को देखकर पास बुलाया, खिंचवाई सेल्फी…मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बिताया वक्त

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपनी संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं। आज एक बार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दरअसल मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज सरगुजा संभाग के दौरे पर थे। यहाँ से वापसी के दौरान कोरिया के हैलीपेड पहुँचते ही उन्हें कुछ बच्चे दिखे जो मुख्यमंत्री और हैलीकाप्टर की वीडियो अपने मोबाइल कैमरे से बना रहे थे।

 



उन बच्चों को मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने पास बुलाया और उनसे बात करने लगे। साथ ही उन्होंने बड़ी सहजता से बच्चों से कहा कि हम साथ में सेल्फी भी ले सकते हैं। मुख्यमंत्री की सहजता और सरलता को देख बच्चे भी उत्साहित हो उठे और उन्होंने प्रदेश के मुखिया के साथ तस्वीरें खिंचवाने के साथ ही खुलकर बातें की। यहाँ मौजूद बच्ची रिद्धिमा डे से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्कूली पढ़ाई को लेकर बातचीत की और फ़ोटो खिंचवाई।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

ग़ौरतलब है कि कई मौक़े ऐसे रहे जब मुख्यमंत्री रहते हुए भी उनका अंदाज़ किसी आम व्यक्ति की तरह रहा है। फिर चाहे बच्चों के साथ भौंरा चलाना हो या माघी पूर्णिमा में खारून में छलाँग लगानी हो। दो दिन पहले ही शिवरीनारायण महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल की एक तस्वीर सामने आयी थी, जब मानस मंडली के साथ खँजरी बजाने लगे थे।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!