मुख्यमंत्री ने छत्तीेसगढ़ मॉडल विषय पर आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत

रायपुर. छत्तीसगढ़ के युवा उस समय आनंद और उत्साह से भर उठे, जब उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री से सीधे मिलने और बातचीत का मौका मिला। इस दौरान इन युवाओं ने अपनी रचनात्मकता को दिखाते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को अपनी बनाई पेंटिंग भेंट की। किसी ने टाऊ की खेती को कैनवास पर उतारा था, तो किसी ने कार्डबोर्ड पर मुख्यमंत्री की तस्वीर को जीवंत रूप से उकेरा था।

 



यह अवसर था छत्तीेसगढ़ मॉडल विषय पर आधारित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण का। यहां युवा प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री को उनके द्वारा बनाए गए स्लोगन भी सुनाए गए। जिसकी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुक्तकंठ सराहना भी की।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आप अपनी कल्पना को रचनात्मक रूप प्रदान करते हैं। आपकी रचनात्मकता हमें सकारात्मकता की ओर ले जाती है।

सकारात्मक काम धीरे-धीरे होते हैं, परन्तु उनका प्रभाव स्थायी होता है। जनसंपर्क विभाग द्वारा मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आत्मीयतापूर्वक मिले और उन्हें पुरस्कृत किया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर 2 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2021 तक फोटोग्राफी, नारा लेखन, स्लोगन और इंस्टाग्राम रील प्रतियोगिता कराई गई थी। इस प्रतियोगिता में पर्यटन, प्रकृति, आर्किटेक्चर, इंफ्रास्ट्रक्चर, जन सुविधाएं, छत्तीसगढ़ के लोग, स्वच्छता, शिक्षा, त्योहार एवं परंपराएं जैसे विषय शामिल थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

कार्यक्रम में फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को 11-11 हजार रूपए, श्रेष्ठ 20 प्रतियोगिता को 2100-2100 रूपए और रील कॉम्पिटिशन में सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों को 5-5 हजार रूपए तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जनसंपर्क आयुक्त श्री दीपांशु काबरा, जनसंपर्क संचालक श्री सौमिल रंजन चौबे, अपर संचालक द्वय श्री उमेश मिश्रा और श्री संजीव तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!