Accused Death : जेल में बंद आरोपी की हुई मौत, जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर SP ऑफिस पहुंचे परिजन-ग्रामीण, जमकर की नारेबाजी

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के कटौद गांव के आरोपी की जांजगीर जेल में मृत्यु होने के बाद ग्रामीणों ने जांच के लिए एसपी को ज्ञापन सौंपा है और उचित कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. यहां परिजन और ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी भी की. मामले में नायब तहसीलदार ने जांच की बात कही है.



पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया है कि जगदीश गोड़ 15 अप्रैल से लापता था और ग्रामीणों द्वारा खोजबीन की जा रही थी. इस दौरान परिजन और ग्रामीणों को कोटवार द्वारा जगदीश गोड़ की खोखरा जेल में मृत्यु होने की सूचना मिली.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : सीएसआर मद से कार्य स्वीकृति में लापरवाही पर विधायक ने उठाए सवाल, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, डिटेल में पढ़िए, क्या लिखा है पत्र में...

परिवार वालों का कहना है कि जगदीश गोड़ की गिरफ्तारी के बारे में कुछ पता नहीं था. बिना सूचना के आबकारी विभाग द्वारा जगदीश गोड़ को गिरफ्तार किया गया था और आबकारी टीम द्वारा प्रताड़ित करने से जगदीश की जेल में मृत्यु हो गई है. ज्ञापन में परिजन ने कहा है कि आबकारी विभाग और जेल में जगदीश से मारपीट हुई है. मामले में जांच कर पुलिस द्वारा दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है.

इसे भी पढ़े -  इस हफ्ते लॉन्‍च होगी MG Majestor, बढ़ जाएगी Toyota Fortuner की टेंशन

मृतक जगदीश की पत्नी गौरी गोड़ ने SP से न्याय के लिए गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपियों पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

error: Content is protected !!