SP Meeting : नव पदस्थ एसपी विजय अग्रवाल ने ज्वाइनिंग के बाद पुलिस अफसरों की ली पहली मिटिंग, दिए अनेक निर्देश

जांजगीर-चांपा. जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के सभी अधिकारीयों थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली गई.

 



बैठक में सभी अधिकारियों की औपचारिक परिचय पश्चात बेहतर पुलिसिंग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

साथ ही, थानों में लंबित अपराध, लंबित मर्ग, लंबित चालानों एवं शिकायतों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने सख्त निर्देश दिया गया। थाना में आने वाले आमजनों को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो, उनकी फरियाद को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

जिले में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने हेतु विशेष अभियान चलाकर दुर्घटनाजन्य क्षेत्र को चिन्हित कर संकेत बोर्ड लगाये जाने, मोड़ वाली जगह पर विशेष रूप से पेड़ों में ट्री-स्टीकर लगाने, रात को चलने वाले भारी वाहनों के पीछे रेडियम पट्टी लगवाने हेतु निर्देशित किया गया.

जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री, पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया. किसी भी थाना क्षेत्र में इस प्रकार की कोई भी अपराधिक/असमाजिक गतिविधियां पाये जाने पर थाना/चैकी प्रभारी की जवाबदेही सुनिश्चित कर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 17 सदस्यों की सूची जारी... देखिए... किन्हें-किन्हें मिली जगह...

चोरी, डकैती जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों के रोकथाम हेतु गश्त ड्युटी की समीक्षा कर आउंटर काॅलोनी, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड पर लगातार पेट्रोलिंग तथा बाहर से आने वाले व्यवसायिक अपराधिक गिरोह की पतासाजी कर विधिवत् कार्यवाही करने की हिदायत दी गई.

इसे भी पढ़े -  Raigarh : चक्रधर समारोह में आंचल पाण्डेय की मनमोहक ओडिसी प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन...

Related posts:

error: Content is protected !!