अक्षय कुमार ने…. इंडस्ट्री में पूरे किए 30 साल, YRF ने ‘पृथ्वीराज’ का खास पोस्टर…अनवील कर एक्टर को दिया….सरप्राइज

बॉलीवुड खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फिल्म इंडस्ट्री में सफलतापूर्वक 30 साल पूरे कर लिए हैं. उनके साथ के कई एक्टर्स जहां फिल्मों से दूर हो गए हैं.

 



वहीं अक्षय पूरे दमखम के साथ दनादन फिल्में किए जा रहे हैं. अक्षय कुमार ने एक्शन से लेकर रोमांस-कॉमेडी हर जॉनर में कमाल का काम कर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. 1991 में ‘सौगंध’ फिल्म से डेब्यू करने वाले अक्षय के सम्मान में यशराज फिल्म्स (YRF) ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया

अक्षय कुमार ने आदित्य चोपड़ा का आभार जतायाइस वीडियो को शेयर कर yrf ने लिखा ‘अक्षय कुमार के 30 साल पूरे होने पर सेलिब्रेट किया जा रहा है. वीडियो अभी देखिए. 3 जून को अपने पास के थियेटर में सम्राट पृथ्वीराज के साथ जश्न मनाएं.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

वीडियो में दिख रहा है कि अक्षय कुमार अपनी पहली फिल्म ‘सौगंध’ को याद करते हैं और बताते हैं कि पहला एक्शन ऊंटी में फिल्माया गया था, वहां बॉब क्रिटोफर साथ थे. ये मेरे लिए वाकई खास है. मुझे इल्म भी नहीं था कि मेरे सिनेमा में 30 साल हो गए हैं. आदी जी मैं आपका शुक्रगुजार

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

3 जून को थियेटर में रिलीज हो रही ‘पृथ्वीराज’बता दें कि ‘पृथ्वीराज’ ऐतिहसिक पीरियड ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म का डायरेक्शन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है और आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले फिल्म बनाई है.

अक्षय कुमार इस फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज की भूमिका में हैं जबकि मानुषी छिल्लर संयुक्ता की भूमिका निभा रही हैं. पृथ्वीराज और संयुक्ता की अमर प्रेम कहानी को 3 जून पर थियेटर में रिलीज किया जा रहा है

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!