Janjgir : पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने 2 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जांजगीर-चाम्पा. पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा हाईवे पेट्रोलिंग हेतु पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त 02 वाहनों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।



दोनो वाहनों को हाईवे में हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं घायल हुए व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने के लिये जिले के नेशनल हाईवे पर निरंतर पेट्रोलिंग कराई जायेगी।

हाईवे पेट्रोलिंग के लिए जिले में 02 जोन बनाये गये है, जिसके अंतर्गत जोन 01 पेट्रालिंग वाहन तरौद चौक अकलतरा व जोन 02 पेट्रालिंग वाहन जैजैपुर चौक बाराद्वार में लोकेशन में रखा गया है।

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : पार्षद ने धोखाधड़ी की तो पहुंच गया जेल, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई, पूरे मामले को जानिए...

हाईवे पेट्रोलिंग 01 मुलमुला, अकलतरा, जांजगीर एवं चांपा तथा हाईवे पेट्रोलिंग 02 चांपा से सारागांव, बाराद्वार एवं सक्ती के मध्य संचालित किया जा रहा है.

दोनों हाईवे पेट्रोलिंग वाहन स्ट्रेचर, रेडियम, स्टापर कोन, तथा रिफ्लेक्टर से सुसज्जित है, जिसे आम जनता द्वारा आसानी से पहचाना जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : पीडीएस दुकान से रात में चावल बेचने ले जाने और नाबालिग लड़के के द्वारा राशन वितरण करने के वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कम्प, चाम्पा SDM के निर्देश पर खाद्य निरीक्षक जांच करने पहुंचे...

error: Content is protected !!