टेस्ट कप्तान, मुख्य कोच, क्रिकेट निदेशक के बाद अब सीईओ ने भी दिया इस्तीफा, टीम का अब क्या होगा..

लंदन।  इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) में उथल-पुथल का दौर जारी है और अब टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने मंगलवार को  घोषणा की कि वह अपना पद छोड़ देंगे

 



टेस्ट क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद इस साल की शुरुआत से, पुरुष टीम के टेस्ट कप्तान, मुख्य कोच, क्रिकेट निदेशक और अब सीईओ ने अपने-अपने पद छोड़ दिये।

हैरिसन पर अपने कार्यकाल के दौरान टेस्ट क्रिकेट की जगह छोटे प्रारूप को तरजीह देने का आरोप भी लगा। उनके कार्यकाल के दौरान ही इंग्लैंड में 100 गेंद की टूर्नामेंट ‘ द हंड्रेड’ की शुरुआत हुई। ईसीबी ने अपने एक बयान में कहा था कि हैरिसन के आने के बाद उसके राजस्व में तीन गुणा इजाफा हुआ है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

हैरिसन ने अपने बयान में कहा, ‘‘पिछले दो साल काफी चुनौतीपूर्ण रहे। लेकिन हम एकजुट होकर महामारी और क्रिकेट के सबसे बड़े वित्तीय संकट से उबरने में सफल रहे। मैंने इस भूमिका में अपना सब कुछ दिया लेकिन अब इस काम को जारी रखने के लिए नयी ऊर्जा की जरूरत है।’’

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!